पार्टी के स्थापना का उद्देश्य एक-एक कर मोदी-योगी पूरा कर रहे है-रमाकांत विश्वकर्मा
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर यमुनापार जिले का कार्यक्रम गुरूवार को घूरपुर के बादलगंज मे आयोजक भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती एवं कार्यकर्ताओं ने सर्व प्रथम पार्टी का ध्वज फहराकर बन्दे मातरम् गायन कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल विहारी बाजपेई के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद सभी जिला पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को बड़ी एलईडी टीवी के माध्यम से देखा व सुना।
जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली नए शसक्त भारत का निर्माण हो रहा है। गरीबो शोषित-वंचितो का कल्याण हो रहा है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ने कहा पार्टी के स्थापना के उद्देश्य एक-एक कर मोदी-योगी अब पूरा कर रहे है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यमुनापार के 1533 बूथो पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरो पर पार्टी का ध्वज लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सम्बोधन को सुनकर भारत को विश्वगुरु बनाने हेतू चप्पा-चप्पा कमल खिलाने का संकल्प लेकर स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया। स्थापना दिवस पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्विवेदी,जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, ज्ञान सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला पदाधिकारी शिवराम सिंह परिहार, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, विनोद प्रजापति,अनूप केसरवानी, सुरेश शुक्ला,शतीश विश्वकर्मा,आरके शर्मा, प्रदीप कुमार मिश्र,पुष्पराज सिंह पटेल, मोर्चा अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, सुधाकर पाण्डेय,सविता मिश्रा,कुशल जैन,बृजेश पांडेय,सरदार पतिविंदर सिंह, ब्लाक प्रमुख चाका अनिल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह पटेल,मनोज गुप्ता,पृथ्वीराज साहू,अशोक सिंह आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।