पांच वर्ष का विश्वास लेने के साथ दुःख दर्द की चिंता करना हमारा कर्तव्य है-जेपी नड्डा

प्रयागराज। हमें जनसंघ के जमाने से सीख लेनी होगी घर-घर कम से कम पांच बार सम्पर्क करना होगा। हम पांच वर्ष के विश्वास लेने जाते है,हमे आम व्यक्ति से प्रेरणा,प्रेम,ज्ञान लेने की जरूरत है। जिसका हम पांच वर्ष का विश्वास लेते है उसके दुःख दर्द की चिंता करना भी हमारा कर्तव्य है। आपके कार्यों की जितनी कसावट होगी उतना ही कसावट नीचे कार्यकर्ताओं की होगी,आपकी क्षमता,आपकी योजना से हम आगे तीव्र गति से कार्य ले सकते हैं। सबसे बड़ा प्रमुख हमारा पन्ना प्रमुख है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को सायं जिला कार्यालय सिविल लाइंस में विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से लगाए गए गंगापार यमुनापार महानगर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने कार्यो के बचे हुए दिनो को बूथों पर लगानी है। शक्ति केन्द्रों और बूथो पर जुटकर त्रिदेव के माध्यम से योजनाओं को मूर्तरूप देना है। साथ ही कई उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जहां कार्यकर्ता अपने ठहाके लगाने से अपने को नही रोक पाएं। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए दीपप्रज्वलित कर बन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे ने गंगाजल का कलश भेंटकर बड़ी माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। स्वागत सम्बोधन काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव करते हुए विगत कार्यो का वृत्त रखा। संचालन काशी क्षेत्र महामंत्री शुशील त्रिपाठी ने किया। झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा, कैबिनेट मंत्री सिध्दार्थ नाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता, सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, यमुनापार जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरवानी, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, विधायक नीलम करवरिया, विधायक प्रवीण पटेल, प्रत्याशी पियूष रंजन निषाद, प्रत्याशी गुरू प्रसाद मौर्य, महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, गंगापार मीडिया प्रभारी वृजेश कुमार त्रिपाठी, विवेक अग्रवाल,यश विक्रम त्रिपाठी, प्रदीप कुमार मिश्र, सुभाष वैश्य के साथ सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी-सह-प्रभारी,प्रवासी,विस्तारक,मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment