परंपरा के प्रतीक है मिट्टी के दीपक-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज 12 नवंबर,2020।प्रकाश का पर्व दीपावली तमाम मानव की जिंदगी में उम्मीद का प्रकाश लेकर आया है यह उदगार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दीपावली पर्व कार्यक्रम में  व्यक्त किया।
       श्री सिंह ने कहा दीपावली सभी मानव को भारतीय संस्कृति परंपराओं से जोड़ती है।आज वैश्विक कोरोना महामारी के दौर से गुजरने के बाद भी दीपावली का उत्साह कम नहीं हुआ है।दीवाली पर स्थानीय बने हुए उत्पादों को खरीद कर आप अपने पास भी रखें और अपने संबंधियों को उपहार स्वरूप भी दें। इससे ना सिर्फ़ हमारे शिल्पकार और काश्तकार आर्थिक रूप से सशक्त होंगे,बल्कि उनके उत्पादों को और अधिक पहचान भी मिलेगी। दीपावली उमंग और उत्साह का त्यौहार मानव जीवन को भारतीय संस्कृति का ज्ञान के साथ सामाजिक परिवेश और हिन्दू संस्कृति की याद दिलाता है। परंपरा के प्रतीक है मिट्टी के दीपक,धार्मिक महत्व को सहेजे है दीपक,दीपावली ने स्वदेशी को दी है नई संजीवनी, जो स्वदेशी के जरिए ही समृद्ध प्रदेश का सपना साकार होगा।दीपावली पर मिट्टी के दीए जलाने पर धार्मिक, आध्यात्मिक, शारीरिक, प्राकृतिक,आर्थिक महत्व है जो मन की शांति एक मिट्टी के दीपक से मिलती है वह आपको रंग बिरंगी रोशनी शायद आप नहीं मिलती है यह हमें सिखाता है किस प्रकार स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में रोशनी लाई जाती है।
          सुबह से ही प्रयागराज जमुनापार,गंगापार एवं महानगर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं,वरिष्ठ जनों का बधाईयों का ताता लगा था। भाजपा कार्यकर्ता मिलकर जीवन में समृद्धि के लिए दीपावली शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान समाज के गरीब लोगों को कंबल वितरित कर पटाखामुक्त पर्यावरण को ध्यान में रखकर दो गज दूरी बनाकर दीपावली की खुशियों का उमंग मनाने का आवाहन किया।
          इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अमर नाथ यादव, विभूति नारायण सिंह,महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे,जमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारतीय,कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह , राजेश केसरवानी , जीत नारायण तिवारी,श्यामधर मिश्र, राजेश शुक्ला, बृज मोहन आर्या, विजय शंकर शुक्ला, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, रमेश पासी ,पवन श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण सिंह पटेल, रामजी शुक्ला, पवन मिश्र,राघवेंद्र सिंह, राजन शुक्ला, रामलोचन साहू , सुभाष वैश्य ,सचिन जायसवाल , संजय श्रीवास्तव, राजू राय ,प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी,किशोरी लाल जायसवाल ,मनोज मिश्रा ,अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव ,अनिल भट्ट ,दिनेश विश्वकर्मा ,मुकेश लारा ,श्याम प्रकाश पांडे ,सितारा लाल, विश्वास श्रीवास्तव ,मुकेश लारा ,राजेंद्र कुशवाहा ,गया निषाद,मोहम्मद खालिद,परमानंद वर्मा ,अजय अग्रहरि,आशीष जायसवाल आदि दीपावली पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Related posts

Leave a Comment