निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो आगे भी पार्टी कार्य लेती रहेगी-संतोष पटेल

भाजपा के पास राष्ट्र को परमवैभव की ओर ले जाने का कार्यक्रम है- हिमांशु दुबे
प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिले के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जेपीएस महाविद्यालय गौहनिया मे दूसरे दिन के पहले सत्र मे ” पिछले छः वर्षों में अंत्तोंदयी सामर्थ्य” एवं दूसरे सत्र मे “भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य” विषय पर जिला पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल ने कहा कि हम आप सभी सौभाग्यशाली है कि भाजपा जैसे विशाल पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गौरवशाली कालखण्ड में इस अवसर का सदुपयोग निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप दायित्वों का निर्वहन जारी रखेंगे तो सदैव पार्टी आपसे आगे कार्य लेती रहेगी। राजनीतिक दायित्व स्थाई नही है। अपने कार्यो से अपने और पार्टी को आगे का रास्ता बना सकते है। संवाद, सम्पर्क एवं प्रवास संगठन की मजबुती के आधारशिला है।
तीसरे सत्र में आत्मनिर्भर भारत मे मुख्य वक्ता यमुनापार जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने कहा कि हम सब भाजपा के ध्वज वाहक है। भाजपा जितना यशस्वी वैभवशाली होगी हम उतना ही हम और हमारी मोदी-योगी की सरकारें अन्तोदयी पहल को मजबूती से रखकर पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति निरंतर सम्पूर्ण उत्थान कर सकेगी।
 चौथे एवं पांचवें सत्र को भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग एवं शोशल मीडिया के विषय को रखते हुए बताया कि हमारे पास राष्ट्र को परमवैभव की ओर ले जाने का कार्यक्रम है। जनसंचार मूलरूप से समाज मे संवाद का सशक्त माध्यम प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के माध्यम से निरंतर इसका प्रभाव विस्तार हो रहा है। शोशल मीडिया में विना प्रमाणिकता के पोस्ट को आगे नही बढ़ाना चाहिए। सदैव राष्ट्रहित,समाज हित में बात रखनी चाहिए।
छठवें सत्र के मुख्य वक्ता किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा ने बदली हुई परिस्थितियों में भारत के दायित्व का वोध कराते हुए कहा पार्टी निर्माण में पंच निष्ठाएं को संकल्प रूप मे लेकर स्वास्थ्य लोकतंत्र के साथ मूल्यों पर आधारित राजनीति से भारत विश्व में परचम लहराने की ओर अग्रसर है। दूसरे दिन के सातवें व अंतिम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विभूति नारायण सिंह ने भारत की मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा पर पदाधिकारियों को संबोधित किया।  प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने करते हुए सभी अतिथियों का बुकें भेंटकर अंगवस्त्रम् शाल भेंटकर स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता यहां पाए विचारों को आत्मसात करेंगे तभी प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। प्रथम द्वितीय सत्र का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी तृतीय सत्र का संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, चौथे-पांचवें संत्र मीडिया के व्यवहार एवं शोशल मीडिया सत्र का संचालन जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, छठे संत्र का संचालन जिला मंत्री विनोद प्रजापति व सातवें चरण का संचालन जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार ने किया। जिसमें विधायक कोरांव राजमणि कोल, जिला कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, ज्ञान सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य,विजय शंकर शुक्ला,प्रकाश शुक्ल प्रचंड,शतीश विश्वकर्मा,पीसी.पांडेय,आरके शर्मा, अनीता मिश्रा, तारा शंकर पाण्डेय, आदेश सिंह, सलिल तिवारी,आदि के साथ भारी संख्या में मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।

Related posts

Leave a Comment