निक जोनस ने मारी प्रियंका चोपड़ा को आंख, वायरल हुआ वीडियों

अगर बात करें बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स की तो दीपवीर के बार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों को अकसर अपने-अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के  तस्वीरें शेयर करते हैं। काम में कितना भी बिजी हो लेकिन दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में प्यार का हफ्ता चल रहा था। अब बात वैलेंटाइन डे की हो और प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सेलिब्रेशन न हो ऐसा नहीं हो सकता।वैलेंटाइन डे पर दोनों ने साथ में काफी मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रियंका और निक का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन माना जा रहा है। इस वीडियो में दोनों गोविंदा के मशहूर गाने- ‘लड़की आंख मारे’ पर डांस कर रहे हैं। निक को बॉलीवुड गाने पर डांस करता देख प्रियंका काफी खुश है। वीडियो में निक के साथ वो भी थिरक रही हैं।

Related posts

Leave a Comment