नारीबारी आसपास श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति रस कवि सम्मेलन आयोजित

नारीबारी प्रयागराज से प्रमोदबाबू झा ,: योगीराज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में भक्तिरस कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ चौकी प्रभारी  अनुरागयादव ने मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण कर किया और लोगो को श्री कृष्णजन्मोत्सव की बधाई देते हूये आयोजन मे छेत्रीय लोगो  की सहभागिता पर खुशी जाहिरकिया।
काव्य संध्या में जूनागढ़ राजस्थान से पधारे सन्त कवि अक्षय शिवम उर्फ सर्वेश्वर गिरि ने भक्ति रस की कविता के बाद कहा कि जीने के वास्ते पड़ी है जिन्दगी। आ गले लगा लूं कि पड़ी है जिन्दगी। से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्यप्रदेश उमाकान्त त्रिपाठी ने मैंने माला जपी थी बड़े काम की ओढ़ ली है चुनरिया तेरे नाम की।, तथा करछना के बिपिन बिहारी तिवारी की रचना मन कर्म वचन से एक हो जाइए। अपने आसुओ से पापों को धो जाइए।
आप भी सारे जग का जहर पीजिए, आप भी भोले शंकर से हो जाइए।। से श्रोताओं को भक्ति रस में भाव विभोर कर दिया।
संचालक  यमुनापार के जाने माने हास्य ब्यंगकार ठाकुर इलाहाबादी ने अपनी भक्ति भाव और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को भरपूर मनोरंजनकिया।उधर दूरदर्शन के लोकगायक कवि राम सुरेश अनजाना ने जियरा देखन को ललचाय मईया दर्शन दई द मां। भारत माता की राखे है शान जिया, हिन्द के जवान जिया से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महेन्द्र कुमार शुक्ल  ने की इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र वरिष्ठ समाजसेवी रामकैलास शुक्ल, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप  कुमार चतुर्वेदी, देवरा के प्रधान प्रतिनिधि कमलाकर सिंह पटेल,  त्रिभुवन नाथ गौतम,  अम्बिका भारत गैस एजेन्सी के प्रबंधक सत्यम शुक्ल सर्वेश्वर हनुमान मंदिर के महंत रमेश  दास ,,  नारीबारी के युवा समाज सेवीअखिलेश शुक्ल,  विश्व हिन्दू महासचिव सभा  जिलाध्यक्ष संजयसिह .समाज सेवी मनीश शुक्ल अरविन्द शुक्ल. चंदन चौरसिया गोरेलाल गुप्त रमेश केशरवानी  विवेक केशरवानी प्रशान्त यादव व  भाजपा नारीबारी मंडल महासचिव ऋषि मोदनवाल मैकेनिक संघ जिलाध्यक्ष  केडी मौर्य  सूर्यकांत शुक्ल सहित  भारी तादाद मे  लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर भारी तादाद मे किसान मजदूर ब्यापारी समाज के लोगो ने आयोजन सफल वनाने मे महत्वपूर्ण सहयोग किये

Related posts

Leave a Comment