नागरिक सुरक्षा दिवस की 62 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी ने ध्वजात्तोलन किया

प्रयागराज।नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के  62 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी/ कन्ट्रोलर  रविन्द्र कुमार माँदड़ ने डीसीपी प्रोटोकाल  पंकज कुमार,  एडीएम सिटी  मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट  विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में ध्वजात्तोलन किया। तद्उपरान्त जिलाधिकारी  के द्वारा नागरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने महामहिम राष्ट्रपति,  प्रधानमन्त्री,  गृहमन्त्री एवं गृह सचिव महानिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार से प्राप्त संदेशो का वाचन किया। उपनियन्त्रक नीरज मिश्रा द्वारा नागरिक सुरक्षा का परिचय, आपातकालीन सेवाओ के साथ स्थानीय वार्डेन द्वारा वर्ष भर निः काम सहयोग का विवरण प्रस्तुत किया। चीफ वार्डन अनिल कुमार डिप्टी चीफ सादिक हुसैन सिद्धिकी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 जिलाधिकारी  द्वारा सिविल डिफेन्स के वार्डेन्स को वर्ष भर निःकाम सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सिविल डिफेन्स के निःकाम भाव से किए जाने वाले सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की कहा अन्य जिलो की अपेक्षा यहां का सिविल डिफेन्स प्रशासन के साथ कन्धे से कन्धा लगा कर कार्य कर रहा। जिलाधिकारी ने मतदाता जागरुक्ता, प्लास्टिक पालीथिन स्वच्छा जागरुक्ता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया, जिसमें पुलिस बैंड घुड़ सवार सिविल डिफेन्स के वार्डेन एनसीसी कैडेट्स महिला फायर फाइटर्स ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर वरिष्ठ एडीसी राकेश तिवारी, महेंद्र सक्सेना, राजीव भनोट, रवि शंकर द्विवेदी, एल के अहेरवार, सुधीर सक्सेना, रौनक गुप्ता, राजीव भनोट, श्रीकृष्ण तिवारी, ज्ञानेश्वर शर्मा, नागेन्द्र अस्थाना, पूनम गुप्ता, रवि गौतम सहित सभी डिवीजन के वार्डन्स वालेन्टियर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।

Related posts

Leave a Comment