अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास से पिछले महीने वाणिज्यिक पोत से समुद्री डाकुओं द्वारा अगवा किए गए 19 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है जबकि एक व्यक्ति की कैद में मौत हो गई। भारतीय उच्चायोग ने यहां यह जानकारी दी। अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास पोत एमटी ड्यूक से 15 दिसंबर को चालक दल के 20 भारतीय सदस्यों को अगवा कर लिया गया था।अबुजा में भारतीय उच्चायोग ने रविवार को ट्वीट किया कि 19 भारतीय नागरिकों को शनिवार को रिहा कर दिया गया जबकि डाकुओं द्वारा “प्रतिकूल स्थितियों” में कैद में रखे जाने के कारण एक की मौत हो गई। भारत ने अगवा भारतीयों की रिहाई में सहयोग के लिए नाइजीरियाई अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, “भारत सरकार और उच्चायोग ने एमवी ड्यूक से 15 दिसंबर को अगवा किए गए 20 भारतीय नाविकों की रिहाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और नाइजीरिया सरकार के साथ मिल कर काम किया। दुखद है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में एक की मौत हो गई। हमारी गहरी संवेदनाएं। दूतावास उनकी तेजी से वापसी के लिए मदद कर रहा है।” अबुजा में भारतीय उच्चायोग ने मामले को नाइजीरियाई अधिकारियों और पड़ोसी देशों के अधिकारियों के समक्ष भी उठाया।
Related posts
-
पैसा और हथियार दोनों गंवाया, पहलगाम के जरिए पाकिस्तान ने कैसे मार ली पैर पर कुल्हाड़ी
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया भारत के साथ... -
पहलगाम हमले पर समर्थन के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए... -
पोप फ्रांसिस के निधन पर हमास ने चौंकाया, जारी किया बयान
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसि का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु...