नयी बस्ती को खाली कराये जाने के आदेश से परेशान निवासी, अधिकारियाे से अनुनय विनय

फाफामऊ।
बाजार स्थित नई बस्ती डोमनी मऊ को उत्तर रेलवे द्वारा बस्ती खाली करने की नोटिस पर कई वर्षों से रह रहे निवासियों मे खलबली मची हुई है। उधर पी.डव्लू.डी.भी चौडीकरण का नाप करने पर लोगों पर संकट छाया हुआ है।जिसपर नागरिकों के बुलावे पर गुरुवार को पूर्व नेता सदन नगर निगम व कोपरेटिव बैंक यु.पी.डारेक्टर उपेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर रेलवे विभाग के सभी उच्च अधिकारियों से दुरभाष से वार्ता कर वैकल्पिक व्यवस्था करने तक ध्वस्तीकरण स्थागित करने व विभाग द्वारा जद मे आनेवाले परिवारों को अन्यत्र बसाने की वृहद वार्ता हुई। बस्ती के लोगों ने बताया कि वार्ता सकरात्मक रही। निवासियों के तमाम मांगो पर अधिकारियों ने सकरात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया है।इस दौरान मूलचंद गुप्ता, सलमान खान,राम जी सोनी, श्याम सुंदर सोनी,आर.डी.वर्मा,इसरावती मौर्या, अनुभव मौर्या राम जी पटवा,आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Related posts

Leave a Comment