नगर निगम प्रयागराज द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

नगर आयुक्त द्वारा पुष्प  गुच्छ देकर  सभी का अभिनंदन किया गया
प्रयागराज।केन्द्र सरकार द्वारा निर्गत आदेष के क्रम में दिनांक 15 नवम्बर, 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों का आयोजन नगर निगम, प्रयागराज द्वारा कराया जा रहा है।  दिनांक 18 जनवरी 2024 को प्रातः 12ः30 बजे योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़़ाये जाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें सजीव प्रसारण के माध्यम से  प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में महाराश्ट्र, राजस्थान, असम तथा अन्य प्रदेष के लाभार्थियों से वार्ता करते हुए ‘‘मोदी की गारन्टी वाली गाड़ी‘‘ से प्राप्त लाभों के बारे में चर्चा की गयी तथा केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं यथा-वित्त पोशण सेवाएं, पी0एम0 उज्जवला योजना, पी0एम0 आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, आयुश्मान भारत योजना, पी0एम0 सौभाग्य योजना, पी0एम0भारतीय जन औशधीय परियोजना, अटल पेन्षन योजना, किसान सम्मान निधि, एवं आधार कार्ड जैसे योजनाओ ंसे प्राप्त लाभार्थियों से वार्ताकर उनका अनुभव प्राप्त किया गया साथ ही लाभार्थियों द्वारा योजनाओं से हुए लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
कार्यक्रम के दौरान  सांसद ,  महापौर तथा भा0ज0पा0महानगर अध्यक्ष द्वारा केन्द्र सरकार/राज्य सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं उपस्थित समस्त  पार्शदगणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के संतृप्तीकरण में किये गये सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया गया एवं  महापौर एवं नगर आयुक्त प्रयागराज द्वारा  सांसद तथा भा0ज0पा0महानगर अध्यक्ष को पुश्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अन्तर्गत योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों के सजीव प्रसारण के दौरान मुख्य रूप से  सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल,  महापौर  उमेषचन्द्र गणेश केसरवानी, विधान परिषद सदस्य डा0 के0पी0 श्रीवास्तव, पूर्व विधायक  प्रभाशंकर पाण्डेय, भा0ज0पा0 महानगर अध्यक्ष  राजेन्द्र मिश्र, समस्त सम्मानित पार्षदगण,  चन्द्र मोहन गर्ग नगर आयुक्त, प्रयागराज, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी  राज कुमार शर्मा, अवर अभियन्ता राम सक्सेना के अतिरिक्त नगर निगम के कर्मचारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का संचालन अपर नगर आयुक्त  दीपेन्द्र यादव के द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment