प्रयागराज।
नगर निगम प्रयागराज द्वारा समस्त जोनों में व्यापक रूप से सघन अभियान चलाकर प्रतिबन्धित पॉलीथीन के उपयोग / विक्रय / भण्डारण करने वालें प्रतिष्ठानों के विरूद्ध जब्तीकरण एवं जुर्माने / चालान की कार्यवाही की गयी, जिसके अन्तर्गत नगर क्षेत्र से 145 कि0ग्रा0 प्रतिबन्धित पॉलीथीन को जब्त करते हुए रू0 21,000-00 जुर्माने की धनराशि वसूल की गयी। नगर निगम द्वारा प्रतिबन्धित पॉलीथीन के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जायेगा।