नगर आयुक्त द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ‘सम्भव‘ सुनवाई की गई

प्रयागराज|
नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज,  चन्द्रमोहन गर्ग द्वारा तथा अपर नगर आयुक्त  दीपेन्द्र यादव द्वारा  दिनांक 02 जुलाई 2024 को जन सुनवाई करते हुए नगर निगम में आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया, जिसमें कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई। जनशिकायतों के अविलम्ब गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु नगर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, और यह भी निर्देशित किया गया कि गुणवत्ता पूर्ण शिकायतों का निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाय।
‘सम्भव‘ जन सुनवाई बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त  अम्बरीश बिन्द,  दीपेन्द्र यादव तथा  अरविन्द राय, उप नगर आयुक्त  अनुपम शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अभिषेक सिंह, पशुधन अधिकारी डा0 विजय अमृत राज तथा मुख्य अभियन्ता विद्युत  संजय कटियार, मुख्य अभियन्ता  सतीश कुमार, जलकल महाप्रबंधक  गौरव कुमार, लेखाधिकारी अक्षय कुमार समस्त जोनल अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता निर्माण तथा विद्युत, सचिव नगर आयुक्त तथा नगर निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment