प्रयागराज। नगर आयुक्त द्वारा मुख्य अभियंता नगर निगम प्रयागराज, अधिशासी अभियंता नगर निगम प्रयागराज की उपस्थिति में महाकुम्भ 2025, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, 15वॉ वित्त आयोग एवं नगर निगम निधि के अन्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो की औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि
महाकुम्भ 2025 के अन्तर्गत स्वीकृत मुख्य न्यायाधीश आवास से सिविल लाइन्स जी0पी0ओ0 होते हुए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग के सुधार कार्य की समीक्षा की गयी जिसमें पाया गया कि स्थल पर इण्टरलांकिग खुदाई का कार्य किया जा रहा है किन्तु कार्य की प्रगति अत्यन्त धीमी पायी गयी। नगर आयुक्त महोदय द्वारा तत्काल श्रमिकों की संख्या बढाकर कार्य की प्रगति बढाये जाने के निर्देश दिये गये।
लोक सेवा आयोग गेट सं0-5 के निर्माण कार्य में पाया गया कि Reinforcement Coloumn मानक के अनुसार नहीं है, जिसे ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा पुनः कार्य मानक के अनुसार न पाये जाने पर अर्थदण्ड आरोपित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
लोक सेवा आयोग के गेट सं0-5, 6 गंगा यमुना राप्ती द्वारा होते हुए सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पायी गयी जिसके दृष्टिगत संबंधित फर्म के ऊपर अर्थदण्ड लगाते हुए काली सूची में सम्मिलित किए जाने के निर्देश दिये गयें।
अमृत योजना के अन्तर्गत अंदावा स्थित तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य प्रगति पर पाया गया तथा उक्त स्थल पर मल्टी एक्टीविटी प्ले सिस्टम लगाये जाने के निर्देश दिये गयें।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत स्वीकृत देवनगर झूंसी में नाली निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी जिसमें कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी।