नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ‘सम्भव‘ सुनवाई की गई

प्रयागराज।
 नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा जन सुनवाई करते हुए नगर निगम में आये हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। जिसमें कुल 55  शिकायतें प्राप्त हुई। जन शिकायतों के अविलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु नगर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, और यह भी निर्देशित किया गया कि गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाय।
‘सम्भव‘ जनसुनवाई बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त  अरविन्द राय, जोनल अधिकारी  अमरजीत यादव  संजय ममगई, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी/जन सम्पर्क अधिकारी  पी0के0द्विवेदी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक  बालेन्दू मिश्रा, पर्यावरण अभियन्ता  उत्तम वर्मा, मुख्य अभियन्ता  सतीश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अभिषेक सिंह, पशुधन अधिकारी डा0 विजय अमृत राज, अधिषाशी अभियन्ता विद्युत  राधे कृष्ण लाल तथा लेखाधिकारी,  अक्षय कुमार, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment