धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की विशाल रथ यात्रा

नंदी घोष रथ पर होके सवार त्रैलोक्यमोहिनी रूप में  भक्तों को दर्शन दिए नीलांचल भगवान जगन्नाथ
==================
भगवान जगन्नाथ जी की जयकारे के साथ हजारों भक्तों ने खींचे जगन्नाथ जी का रथ
===================
उपमुख्यमंत्री ने एवं महापौर ने फोन के माध्यम से रथ यात्रा के आयोजकों को रथ यात्रा की बहुत-बहुत बधाई दी
==================
 प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट प्रयागराज के तत्वाधान में परंपरागत चलने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद  के नेतृत्व में निकाली गई इस अवसर पर उन्होंने रथ यात्रा के पूर्व भगवान जगन्नाथ जी का सनातन परंपरा के अनुसार पूरे विधि विधान एवं अनुष्ठान पूर्वक पूजन अर्चन करते हुए ट्रस्ट के मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ जी को नंदी घोष रथ पर उनकी बहन देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र जी को रथ पर विराजित किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी ब्रहमचारी महाराज धरानंद, महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, जय शिवसेना अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी, कुमार नारायण ,सतीश चंद्र केसरवानी, उमेश चंद्र जायसवाल, अनिल गुप्ता अन्नू भैया,पूर्व विहिप संगठन महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, रईस चंद्र शुक्ला, विजय वैश्य ,राजेश केसरवानी भाजपा काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास, ने महा आरती कर रथ यात्रा को आगे बढ़ाया ने
  रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी राजस्थानी रत्न जडित पोशाक एवं वृंदावन का रजत मोर मुकुट धारण किए अपने राजशाही दरबार के साथ नगर भ्रमण करते हुए भक्तों को अपने त्रैलोक्यमोहिनी स्वरूप का दर्शन दिए रथ यात्रा में विजय ध्वज डीजे बैंड, सहारनपुर का बैंड बाजा, पाइप बैंड, नगाड़ा के साथ गणेश भगवान, खाटू श्याम महाराज,हनुमान जी महाराज, पांच पांडव, ऐरावत हाथी, राधा कृष्ण, भगवान श्री कृष्ण का महारास, शेष अवतार नारायण ,नरसिंह भगवान गरुण देव ,मां काली की भव्य झांकी शामिल रही
  रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने आगे बताया कि इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एवं महापौर गणेश केसरवानी प्रयागराज से बाहर होने के कारण उन्होंने फोन के माध्यम से रथ यात्रा के सभी पदाधिकारी को रथ यात्रा की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर हजारों भक्तों ने नीलांचल महाराज भगवान जगन्नाथ जी की जयकारा करते हुए उनका रथ खींचते हुए रथ यात्रा का निर्धारित मार्ग आर्य भवन जीरो रोड ,अग्रसेन चौराहा, चमेली बाई,धर्मशाला, जॉनसेनगंज ,घंटाघर ,लोकनाथ, चौक ,बहादुरगंज ,रामभवन, मुट्ठीगंज, हटिया पुलिस बूथ, बांस मंडी बलुआ घाट ,कटघर काशी राज नगर स्थित प्रयागेश्वर मंदिर तक पहुंचाया जहां पर रथ यात्रा का विश्राम किया गया और रथ यात्रा का उसके निर्धारित मार्ग पर भक्तों के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत अभिनंदन एवं आरती पूजन किया गया
  यात्रा का संचालन त्रिलोकी केसरवानी ने किया
   रथ यात्रा में प्रमुख रूप से जय राम गुप्ता ,दाऊ दयाल गुप्ता ,गगन दास गुप्ता, गीता गुप्ता अनीता राज, प्रमोद जायसवाल,हैप्पी कसेरा राम सजीवन ,शुभम अग्रवाल प्रबोध मानस,अरुण साहू, दिव्यांशु, रजत कसेरा, शोभित कसेरा, मोहित कुशवाहा , रामलाल गर्ग,सुनील टंडन ,गीता गुप्ता, ,नेम यादव, अनूप मिश्रा, अनिल केसरवानी राजू गुप्ता अभिलाष केसरवानी, रवि शुक्ला नीरज केसरवानी अजय अग्रहरि कमलेश केशरवानी सुमित केसरवानी पवन गौड़ एवं हजारों की संख्या में भक्तगण पीत वस्त्र धारण कर नाचते गाते भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्राए भ्राता बलभद्र का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे

Related posts

Leave a Comment