धूमधाम से किया गया गोवर्धन का पूजन अर्चन

प्रयागराज। ब्रज रस रसिक भजन मंडल प्रयागराज के तत्वावधान में श्यामा सदन राधे कृष्णा एनक्लेव लूकरगंज में सोमवार को 44वां गोवर्धन पूजा महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
गाय के गोबर से निर्मित गोवर्धन की प्रतिमा का पूजन आचार्य आशुतोष द्विवेदी ने वेद मंत्रों के साथ कराया। पूजन कृष्ण और बलराम ने किया। वहीं भजन मंडल के कलाकारों ओंकार दत्त गौतम, अमित यादव, अवनीश दुबे, भास्कर कुशवाहा, श्रुति निगम, राधिका निगम, गीता दीक्षित, सुधा त्रिपाठी ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति की। ढोलक पर उज्जवल निगम ने संगत की। श्रीकृष्ण की भूमिका में नक्षत्र द्विवेदी और बलराम की भूमिका में सिद्धार्थ नाग रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निम्बार्क आश्रम के महंत राधा माधव दास ने अपने आशीर्वचनों के साथ ही गोवर्धन पूजा के महत्व को बताया। भजन मंडल के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आरती के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मंडल संयोजक डाॅ. अखिल निगम, अतुल निगम, दुलीचंद वर्मा, शैलेन्द्र केसवानी, अन्नू निगम, ईश्वर चन्द्र केसरवानी, अनूप निगम, पंडित मनीष द्विवेदी, अम्बरीष दुबे, अमरजीत सिंह, सत्यजीत नाग, नन्दू प्रजापति, ऊषा निगम, सुधा निगम, अनिता मधवार, आकांक्षा निगम, रमा द्विवेदी, मीरा निगम, छाया निगम, मनीषा मधवार आदि रहे।

Related posts

Leave a Comment