नवाबगंज।
गुरुवार शाम को नवाबगंज चौराहे पर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में भारत की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भाजपा नेता विनोद ओझा ने कहा निश्चित ही आप अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से राष्ट्र के प्रतिष्ठित पद को गौरवान्वित करेंगी, और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देंगी।आदिवासी समाज से राष्ट्र के प्रथम नागरिक के रूप में चयनित किये जाने पर,प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए,जिला महामंत्री भाजयुमों धीरेंद्र मिश्र गुरु ने बताया कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने पिछड़े,दलितों तथा शोषित वर्ग के ब्यक्तियों का उत्थान कर उन्हें प्रथम पंक्ति में खड़ा करने का सपना साकार कर रही है।जिसका उदाहरण दलित समाज के बाद आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्र का प्रथम नागरिक बनाया गया है।इस अवसर पर राकेश जायसवाल, विजय द्विवेदी,अरुण केशरवानी, लाल तिवारी, प्रदीप मिश्र ,संजय जायसवाल, फूलचन्द्र प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।