देश प्रदेश का सौभाग्य है कि मोदी-योगी जैसा नेता हम सब को मिला-प्रो.रीता बहुगुणा जोशी

भडेवरा मंडल की ओर से आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली कुशगढ से करछना समापन हुई
प्रयागराज। बडे़ सौभाग्य से देश प्रदेश को विकास पुरूष नेताओ की जोडिया मोदी-योगी के रूप मे मिलती है। मोदी जी के सपने को धरती पर उतारने का कार्य योगी जी कर रहे है। योगी ने 44 योजनाओं को यूपी में अव्वल पर रखा है। किसानो के हितो और विकास के लिए मोदी-योगी ने जितना कार्य किया किसी सरकारों मे नही हुआ। जब किसान आन्दोलन चल रहा था तब भी प्रयागराज के किसान हमारे साथ खडे़ थे। उक्त बाते बुधवार को कुशलगढ़ मंदिर परिसर मे भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार के मंडल भडेवरा की ओर से आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि इलाहाबाद की सासंद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कही। और आगे केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए विपक्ष को आडे़ हाथो लेते हुए कहा तुम जिन्ना-पिन्ना कर महापुरूषो और देश का अपमान करते रहो हम विकास करते रहेगे। जब-जब तुम्हारी पोथी खुलेगी घपला-घपला ही रहेगा जिसका जनता जबाब देगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने कहा जितना कार्य आजादी के बाद योगी ने किया अभी इतिहास मे किसी सरकार ने किसानो के लिए नही किया इस लिए आप किसानो को भी 2022 मे पुनः कमल खिलाना होगा। सभा और टैक्टर रैली की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने करते हुए अतिथियो का स्वागत अभिनन्दन कर अतिथियो को साफा बाधकर सम्मानित कर सम्बोधन मे कहा किसानो से खाद-बीज के बदले लाठी से मुक्ती दिलाने का कार्य योगी ने किया और किसान सम्मान निधि कृषक यंत्रो के छूट के साथ दर्जनो योजनाओ के माध्यम से किसानो के लिए राज्य और केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि के रुप मे  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियूस रंजन निषाद, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनन्द चौबे,अनूसूचित मोर्चा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष मनोज पासी, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इं.जगदीश सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, डाँ.भगवत पांडेय आदि विशिष्ट अतिथियो ने सभा को सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखें।
इसके बाद टैक्टर रैली को सासंद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक्टर रैली  कुशगढ से चलकर नऊया बाजार,कऊया बाजार ,कैथी चौराहा,बरदहा होते हुए करछना ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुए। रैली मे जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान,बन्देमातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री तारा शंकर पांडेय व जिला महामंत्री आदेश सिंह ने किया। इस अवसर पर किसानो के साथ टैक्टर रैली संयोजक सेवा लाल पटेल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला,आशीष मिश्रा,हृदयेश मिश्रा, अरविंद शुक्ला,योगेश पांडे, मुकेश पांडे,गिरीश कुमार चतुर्वेदी,संजय पाल,अशोक सिंह,लाल साहब सिंह, अंबिका तिवारी, राजकमल तिवारी,कमलेश साहू। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने उक्त जानकारी दी और बताया कि जिले के टैक्टर रैली के तारीख की भी जल्द घोषणा होगी।

Related posts

Leave a Comment