देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू की खुसी में *महानगर भाजपा महिला मोर्चा ने बांटी मिठाई

प्रयागराज। भाजपा समर्थित एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गईं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में गुरुवार को सिविल लाइंस मंडल के तत्वावधान में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एव  पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 वर्षों में पहली बार देश की अति पिछड़ी जाति से एक महिला का राष्ट्रपति बनना गौरव की बात है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की काशी क्षेत्र की मंत्री वंदना सिंह सहित महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, महामंत्री रीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया, प्रिया कैथवास इत्यादि मौजूद रहीं।

Related posts

Leave a Comment