देश-और प्रदेश की जनता मोदी-योगी के निरंतर कार्यो और निर्णयों की मुरीद हैं-प्रो.रीता बहुगुणा जोशी

संगठन के साथ चप्पे-चप्पे पर कमल खिलाने को सांसद विधायक बूथों पर करेंगे कार्य
जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे चुना उसके लिए निरंतर प्रयास करता  रहूंगा-बाचस्पति विधायक
प्रयागराज।  भारतीय जनता पार्टी यमुनापार में 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बारा के कमजोर बूथों पर भी चप्पे-चप्पे कमल खिलाने को लेकर संगठन के साथ सांसद विधायक बूथों पर कार्य करने हेतू जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती व शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को मैदा रोड़ जारी के पास एक रिसार्ट पर सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी व विधायक बारा डाँ. बाचस्पति ने पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता संग कार्यकरने की योजना बनाई। सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा देश-और प्रदेश की जनता मोदी-योगी के निरंतर कार्यो और निर्णयों की मुरीद हैं। गांव गरीब किसान मजदूर सभी वर्गों के लिए सरकार ने अनेकों योजनाओं जन-मानस में पहुंचा रही है। इससे कोई वंचित ना रहे इसके लिए हम सभी बूथों पर जाकर सरकार की योजनाओं को बताते हुए उन्हें लाभान्वित कराकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ेंगे। बिधायक बारा डाँ.बाचस्पति ने कहा जनता ने जिस विश्वास के साथ समग्र विकास हेतू मुझे चुना उसके लिए निरंतर प्रयास करता हूं करता रहूंगा। बारा मे कोई बूथ कमजोर ना रहे उसके लिए जनता के पास जाकर समस्याओं को सुनकर निदान करूंगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि चयनित कार्यकर्ताओं संग सांसद और विधायक भी कमजोर बूथों पर काम कर पुनः केंद्र मे भाजपा की सरकार बनाएंगे कोरांव विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बूथ सशक्तिकरण करण अभियान के संयोजक जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवदत्त पटेल,अश्वनी पटेल, रमाकांत विश्वकर्मा,रामेश्वर द्विवेदी,जय सिंह पटेल,संतोष त्रिपाठी,शिवराम सिंह परिहार,चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी,प्रकाश शुक्ल, कमलेश त्रिपाठी,अनूप केसरवानी,संत प्रसाद पांडेय, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल,मंसुरिया दीन वर्मा, दिनेश तिवारी,उमेश शुक्ला,शतीश विश्वकर्मा,सुधाकर पाण्डेय,सुभाष सिंह,रत्नाकर सिंह,अखिलेश सिंह पटेल,सुधाकर सिंह,धर्मराज पाल आदि के साथ प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला ने किया।

Related posts

Leave a Comment