देव तुल्य

सारे विश्व में फैली है…
देखो कोविड-19..
छुपा रुस्तम विषाणु..
प्राणघातक जानलेवा..
घरों में समय रहते.
सावधानियां बरतें..
देश में किया गया तालाबंदी…
दो गज‌ की दूरी का रखो ध्यान..
घर में रहो, सुरक्षित रहो..
बार-बार यह दिशा निर्देश,
साफ -सफाई का रखो ध्यान
यही है इस वक्त का सही इलाज..
यहां के डॉक्टर्स ने दिन-रात अपनी जान की जान लगा दी..
मरीजों की सेवा करने को..
ना देखा स्वयं को. ना अपने परिवार को..
देखा तो सिर्फ भारत का हित..
देश बचाओ, प्राण बचाओ..
घर में रहकर साथ दो..
देश हित का ख्याल रखो..
जान है, जहान है..
बार-बार दोहराया जाता.
देश की रक्षा करने को..
पुलिस विभाग जी जान लगा दिया..
जनता उनसे करती मनमानी.
ऐसी मूर्खता ना करो..
निज स्वार्थ की खातिर..
भाग रहे हैं नियम तोड़..
पुलिस से भी करते हाथापाई..
मारपीट गाली- गलौज..
पल भर भी यह नहीं सोचते,
यह सब हमारे हित के लिए..
अपनी जान की बाजी लगा रहे..
धूप और चौराहे पर खड़े..
पग -पग पर हमारी सुरक्षा करते..
देश- विदेश ने सीखा भारत से,
समय रहते सावधानी बरतें..
देश बचाए ,जान बचाए
डॉक्टर्स , पुलिस विभाग
इस समय मानव जीवन की रक्षा को
मानव नहीं देव तुल्य हैं…
उनकी बातों को मानो..
नियमों का पालन करके
उनका तुम सम्मान करो..
उनकी राह को तुम ना रोको..
घर में रहकर उनका साथ दो..
कोविड-19 को फैलने से रोको..
जान बचाओ ,देश बचाओ।।

आरती तिवारी सनत

Related posts

Leave a Comment