दीप से दीप जले हर बूथ पर कमल खिले -लक्ष्मणाचार्य

 प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के सभागार में भारतीय जनता पार्टी महानगर की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य  ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत हमें हर तैयारी मजबूती के साथ करना है और सभी बूथों को सक्रिय करना है और संगठन के के द्वारा आए हुए सभी  बूथ  स्तरीय कार्यक्रम को  सफल बनाना है और कहां की पार्टी के द्वारा शक्ति केंद्रों पर चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक बूथों पर सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा  ताकि भारतीय जनता पार्टी के विचार ,उद्देश ,सिद्धांत हर बूथ पर रहने वालों तक पहुंच सके‌ यानी कि दीप से दीप जले हर बूथ पर कमल खिले इस संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को दीप से दीप जलाना है हर बूथ पर कमल खिलाना है और बूथ विजय अभियान संकल्प को सफल बनाना है
    इस अवसर पर बैठक के विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय विस्तारक एवं पालक नागेंद्र  ने कहा कि हमें सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी, मम स्पर्शी ,सर्वव्यापी जो हमारे पार्टी का आचरण है उसके अनुसार सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ते रहना है और कहा कि बूथ अध्यक्ष ,बूथ प्रभारी, बूथ का बी एल ए, त्रिदेव की भूमिका में रहकर काम करें
       बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि ‌ भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान प्रयागराज महानगर के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर चलाया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ विकल्प विभाग एवं सभी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे
       मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा लखनऊ से वर्चुअल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे और प्रयागराज महानगर की 252 शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसका उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी सुबह 11:00 बजे  कीडगंज के शक्ति केंद्र से करेंगे और आगे बताया कि 21 नवंबर 27 नवंबर तक नए मतदाता बनाओ अभियान, नए बूथों का गठन, पन्ना प्रमुख का डाटा एंड वेरीफिकेशन, पर कार्य किए जाएंगे , और 11 नवंबर से 14 नवंबर के बीच माता अन्नपूर्णा की यात्रा का आयोजन किया जाएगा
       बैठक में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी ‌ राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक राजन शुक्ला प्रमोद मोदी गिरीजेश मिश्रा अनिल केसरवानी राघवेंद्र सिंह शोभिता श्रीवास्तव सचिन जायसवाल एवं महानगर के मंडल के मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प एवं विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment