दिवाली रोशनी का त्योहार है। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को बेहद खुशी और उत्साह के साथ दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दिवाली का भव्य त्योहार गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर, लोग पारंपरिक रूप से धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी और बाधाओं के निवारणकर्ता भगवान गणेश की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर पूजा-पाठ करने और दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होने से विशेष आशीर्वाद और समृद्धि मिलती है। वेद और पुराण विशेष रूप से इस दिन दान के महत्व पर जोर देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, अपनी राशि के मुताबिक दिवाली पर इन चीजों का दान करें।
मेष राशि
मेष राशि के जातक दिवाली के दिन जरुरतमंदों को गर्म कपड़े दान करें। दान करना करुणा और उदारता का प्रतीक माना जाता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले दिवाली के दिन बच्चों को मिठाईयां जरुर बांटें। इस दिन बच्चों में खूब प्यार बांटें।
मिथुन
सुख-समृद्धि पाने के लिए मिथुन राशि वाले दिवाली पर पक्षियों को दाना डालें। ऐसा करने से पोषण और आपके जीवन में सद्भाव लाने का प्रतीक माना जाता है।
कर्क राशि
दिवाली के दिन कर्क राशि वाले मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उड़द की दाल का दान करें। ऐसा माना जाता है कि यह प्रसाद आशीर्वाद और समृद्धि को आमंत्रित करता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले दिवाली के दिन सात प्रकार के अनाज का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशी, धन और समृद्धि लाते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले दिवाली पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने और स्थिरता लाने के लिए शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातक दिवाली पूजी करने के बाद मिठाई का दान करें और इसके साथ ही जरुरतमंदों को भोजन कराएं और पैसे भी दें।
वृश्चिक राशि
दिवाली के दिन वृश्चिक राशि वाले जरुरतमंद व्यक्ति को कंबल का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातक दिवाली के दिन गायों को गुड़ मिली रोटी खिलाकर उनकी सेवा करें, इससे आपका भाग्योदय होगा।
मकर राशि
अपने घर और परिवार में सकारात्मका और शांति लाने के लिए मसूर की दाल का दान करें।
कुंभ राशि
दिवाली के दिन कुंभ राशि के जातकों अपने घर में खुशियां लाने के लिए अनाथलय में बच्चों को मिठाई या कपड़े दान करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक को दिवाली के दिन जरुरतमंदों को भोजन, पैसे दें या गर्म कपड़े दान कर सकते हैं।