दिवाली, धनतेरस से पहले स्थायी लक्ष्मी दिलाने वाला है यह नक्षत्र

दिवाली और धनतरेस से पहले अगर आप स्थायी मां लक्ष्मी घर में पाना चाहते हैं, तो आज का योग बहुत ही शुभ है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज के दिन अगर कोई भी कार्य किया जाता है,या फिर कोईखरीददारी की जाती है, वह स्थायी लक्ष्मी को आमंत्रित करती है। इस दिन घर से लेकर बाहर की भी चीजें खरीदना शुभ होता है। अगर आप इस दिन कोई बिजनेस खोलते हैं, तो वह भी आपको लाभ देता है। यही नहीं आज के दिन हंस भद्र,शंख कई राजयोग बन रहे हैं, जो आपके लिए लक्ष्मी जी को आमंत्रित करेंगे।

इस दिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी उपायय किए जाएं तो महालक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन खासकर महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी को 108 गुलाब के फूल ्रअर्पित करने से आपके घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा इस दिन घर में भी मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि  चांदी के पात्र में लक्ष्मी को भोग लगाने से लक्ष्मी जी प्राप्त होती हैं।

इसके अलावा अगर आप किसी परेसानी में हैं तो श्रीसूक्त के 108 पाठ करने से आपकी पैसों की तंगी दूर होती है। पुष्य नक्षत्र के शुभ काल में खरीद-फरोख्‍त ,उद्योगों एवं व्यापार की शुरुआत, बहुत शुभ मानी जाती है। इस नक्षत्र में अशुभ काल में शुभ काल में बदलने की क्षमता होती है।इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Related posts

Leave a Comment