दान करते समय भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

हर व्यक्ति को दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। लेकिन सभी को अपनी क्षमतानुसार दान करना चाहिए। जब कोई भी व्यक्ति दान करता है, तो इससे दूसरों की मदद होती है और हमारा मन भी संतुष्ट होता है। दानी व्यक्ति दूसरों से ज्यादा खुद को खुश व संतुष्ट पाता है। हांलाकि दान के भी अपने नियम होते हैं।

बता दें कि दान के दौरान कुछ छोटे-छोटे नियमों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। अगर आप इन नियमों को ध्यान में रखकर दान करते हैं। तो आपको एक अलग ही संतुष्टि और पॉजिटिविटी मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दान करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इन चीजों का न करें दान

दान का मतलब होता है कि आप किसी की मदद कर रहे हैं। दान करने के दौरान हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी बेकार चीजों का दान न करें। क्योंकि ऐसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए, जिससे किसी को फायदा न मिले। इसलिए हमेशा उन चीजों का दान करना चाहिए, जो किसी के काम आ सकें।

जरूरतमंद को करें दान

जब आप किसी जरूरतमंद को दान करते हैं, तो उस व्यक्ति के मन से आपके लिए दुआ निकलती है। उस आशीर्वाद से आपको भी लाभ मिलता है। इसलिए आप जब दान कर रहे हों तो यह जरूर सुनिश्चित करें कि यह दान जरूरतमंद व्यक्ति के पास जा रहा हो। जैसे गरीब व्यक्ति को आप भोजन और कपड़ा आदि दान कर सकते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को ब्राह्मण को भी दान करना चाहिए।

इस तरह से करना चाहिए दान

जब आप दान करते हैं तो आपको यह जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके दान का तरीका सही हो। क्योंकि गलत तरीके से किए गए दान से व्यक्ति को पितृदोष लगता है। हमेशा नहा-धोकर दान करना चाहिए। दान करने से पहले हाथ अच्छे से धो लें। क्योंकि गंदे हाथों से दान करने से नेगेटिविटी पैदा होती है। दान हमेशा दोनों हाथों से झुककर करना चाहिए। कभी भी फेंककर दान नहीं करना चाहिए। बल्कि उसे धीरे से जरूरतमंद के हाथ में सौंपना चाहिए।

लोहे का दान

बता दें कि शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोहे का दान किया जाता है। ऐसे में अगर आप किसी खास कारण से लोहा दान कर रहे हैं। तो आप लोहा दान कर सकते हैं। इसके अलावा लोहे का दान करने से बचना चाहिए। शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप तेल का दान भी कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment