भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का प्रयागराज पहुंचने पर भाजयुमो गंगापार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 2024 में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार 2024 के चुनाव में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी होंगे। जिस तरह से देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा संघठन और सरकार काम कर रही है, उसके सामने अन्य राजनीतिक पार्टियों का दम निकल गया है। जिन पार्टियों के पास अपने सासद, विधायक, राज्यसभा सासदों का टोटा है वह पार्टिया देश की सबसे बड़ी पार्टी को नसीहत दे रही है। जिसको सुनकर हंसी के सिवा कुछ नहीं आता।
उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत के अंदर है और भारत में उत्तर प्रदेश के अंदर सबसे ज्यादा युवा है। यही युवा 2024 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का उत्तर प्रदेश में काम करेंगे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था पटरी पर आई है। बदमाशों में नकेल कसी जा रही है बदमाश जमानतें तुड़वाकर जेल जाने को बेताब है वरना वह पुलिस के हत्थे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास रथ पर सवार होकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसको देख कर विरोधी पार्टी के नेताओं की नींद उड़ गई है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन पटेल और भाजयुमो महामंत्री धीरेन्द्र मिश्र , भाजपा नेता आनंद पांडेय मुखिया के अलावा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुलदीप शुक्ल , राहुल केशरवानी , शिव शंकर मिश्र, अमित मिश्रा , पीयूष ओझा सहित भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।