तीन चरणों में चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान

भाजपा ने लांच किया सदस्यता के लिए  8800002024 मिस्ड कॉल नंबर
कार्यालय संवाददाता
प्रयागराज। प्रयागराज ,संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नए लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान आरंभ करने जा रही है जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है और 31 अगस्त के पहले क्षेत्र , जिला एवं मंडल स्तर की कार्यशाला आयोजित किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने की जानकारी दी जाएगी और आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी  तीन चरणों में सदस्यता अभियान चलाएगी पहला चरण 1 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तीसरा चरण सक्रिय सदस्यता का 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाएगी और 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का वेरिफिकेशन करते हुए रजिस्टर तैयार किया जाएगा और बताया कि प्राथमिक सदस्य बनने के लिए पुनः एक बार मोबाइल के मिस्ड कॉल के माध्यम से किया जाएगा इसके अलावा इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया है। यानी कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड को स्कैन कर या फिर नमो एप पर जाकर भाजपा का सदस्य बन सकता है। इसी तरह से भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट BJP.org (बीजेपी डाट ओ आर जी) के माध्यम से सदस्य बना जा सकता है। इसके अलावा इस बार इन नई तकनीकों से वंचित रहनेवाले व्यक्तियों के लिए पुराने पद्धति के अनुसार फिजिकल फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाए जाएंगे और नए सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर  बूथ पर 200 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इस सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता से जोड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को  सक्रिय सदस्यता से जुड़ने के लिए  100 नए प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment