तांडव मूवी के विरोध में संतों का आक्रोश, फूंका पुतला

प्रयागराज। माघ मेला में सोमवार को अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रमजी महाराज एवं अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रमजी महाराज के नेतृत्व में तांडव मूवी के प्रति रोष प्रकट करते हुए फिल्म बनाने वालों का पुतला फूंका।
इस अवसर पर भारत सरकार और महाराष्ट्र में शासन करने वाली शिव सेना को चेतावनी देते हुए शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम ने कहा हिन्दू रक्षा एवं देवी देवताओं के रक्षार्थ हेतु वोट प्राप्त कर सत्ता प्राप्त करने वाले इन दोनों सरकारों को अविलम्ब सेंसर बोर्ड एवं इस अनैतिक मूवी बनाने वालों पर प्रतिबंध लगाकर उन दुष्टों को सजा देना चाहिए। नहीं तो साधु समाज भक्तों के साथ इस दुष्टों के विरोध में आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगा।

स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने कहा कि हमारे देवी देवताओं का अपमान करने वाले इन दुष्टों को चैराहे पर पीटना चाहिए, तभी ये हमारे देवी देवताओं का अपमान बन्द करेगें। पुतला दहन कार्यक्रम में अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रमजी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रमजी महाराज, राजेश आश्रम, ज्ञानेश्वर आश्रम, शांता आश्रम, जगदीश आश्रम, धनंजय स्वरूप ब्रह्मचारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, विकास पाण्डेय, सागर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment