डॉ मुकुल चतुर्वेदी को बनाया गया राज्य उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष

प्रयागराज।
डॉक्टर मुकुल चतुर्वेदी को राज्य उच्च शिक्षा परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ मुकुल विगत 25 वर्षो से संघ से जुड़े रहे है। डॉक्टर  मुकुल विगत 5 वर्षों से पश्चिम बंगाल मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी (पूर्ण कालिक योजना) के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
डॉ मुकुल,  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से रसायनशास्त्र मे Ph.D. है।  डॉक्टर मुकुल ने आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, के खन्दारी कॅम्पस  मे परास्नातक स्तर पर अध्यापन कार्य भी किया है|
मूलतः औरैय्या के रहने वाले  चतुर्वेदी  वर्तमान मे प्रयागराज के संगम लिंक अपार्टमेंट  , अल्लापुर मे स्थाई  रूप से निवास करते है। डॉ मुकुल की धर्मपत्नी डॉ अर्चना त्रिपाठी भी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संगीत गायन की अध्यापिका हैं|
सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, राष्ट्रीय महासचिव विपुलेश त्रिपाठी, संरक्षक देव राज पाठक,  प्रदेश अध्यक्ष सीता शरण शास्त्री, कोषाध्यक्ष दिलीप दिवेदी, अतुल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा,  अखिल त्रिपाठी, अधिवक्ता उच्च न्यायलय राम किशुन मिश्रा,  पंकज त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, प्रो अजय कुमार राय, डॉक्टर नीरज शुक्ला आदि ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर योगेंद्र उपाध्याय जी का आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर मुकुल को ढेरों बधाई दी|

Related posts

Leave a Comment