ज्वाला देवी गंगापुरी विद्यालय में धूमधाम व हर्षोलास के साथ दशहरा कार्यक्रम मनाया गया

प्रयागराज।
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज गंगापुरी, रसूलाबाद, प्रयागराज के परिसर में दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। *विद्यालय के प्रधानाचार्य  युगल किशोर मिश्र ने माॅ भगवती व भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा पर दीपार्चन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।*
विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने दशहरा विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस त्योहार को सभी भैया/बहिन सादगी पूर्वक मनायेंगे। उन्होने समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने के लिए प्रेरित किया तथा असत्य पर सत्य की विजय रूपी इस पर्व को परिवार के लोगों के साथ मर्यादा का पालन करते हुए मनाने के लिए कहा।
कार्यक्रम के इस अवसर पर *कक्षा प्रथम के भैया रूद्र प्रताप सिंह ने भगवान राम का व बहिन तनिष्का सोनकर ने माता सीता के रूप में परिसर को सुशोभित किया।* विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सरोज सिंह  ने राम व रावण के चरित्र एवं उनके आदर्शों को कविता के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया। अन्त में भैया रूद्र प्रताप सिंह ने भगवान राम के रूप में बुराई रूपी रावण का तीर चलाकर दहन किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य दीपक मिश्र व सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Related posts

Leave a Comment