जून में 44 मरीजों को दी गई एक करोड़ चार लाख रुपए की आर्थिक मदद

मंत्री नन्दी की पहल पर गम्भीर रोगों से ग्रसित मरीजों को  ईलाज के लिए उपलब्ध करवाई जा रही धनराशि*
*सीएम राहत कोष से मरीजों को मिल रहा जीवनदान*
*मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*
*  प्रयागराज।  केस – 1 मुट्ठीगंज निवासी नवरतन कुमार कैंसर रोग से पीड़ित हैं। इन्हें ईलाज के लिए पैसों की आवश्यकता थी। जिसके लिए इन्होंने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को मदद के लिए पत्र लिखा। मंत्री नन्दी द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय पत्र लिख कर मुख्यमंत्री राहत कोष से 3.10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से नवतरन कुमार का बेहतर ईलाज चल रहा है।
*केस – 2*
चक माधव सिंह लेन प्रयागराज निवासी शिवांश श्रीवास्तव पेन क्रियाज की समस्या से ग्रसित थे। ईलाज कराने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। जिसके लिए उन्होंने स्टीमेट के साथ प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को पत्र लिखा। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री कार्यालय पत्र लिख कर मुख्यमंत्री राहत कोष से 2.80 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिलवाई। जिसके आधार पर बेहतर ईलाज होने के बाद शिवांश श्रीवास्तव अब ठीक हैं।
*केस – 3*
कृष्णानगर कीडगंज निवासी बबलू सोनकर पैर की गम्भीर बीमारी से ग्रसित थे। जिसका ईलाज कराने के लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता थी। उन्होंने मंत्री नन्दी को पत्र लिख कर आर्थिक सहायता की मांग की। जिसके आधार पर मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र लिख कर 1.75 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिलवाई। आर्थिक सहायता मिलने के बाद बबलू सोनकर अपने पैरों का बेहतर ईलाज करा सके।
यह तीन केस तो केवल उदाहरण मात्र हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रत्येक महीने 30 से 40 गम्भीर रोगों से ग्रसित मरीजों को बीमारी का ईलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। जून महीने में प्रयागराज के साथ ही अन्य जनपदों के 44 मरीजों को एक करोड़ चार लाख 26 हजार 816 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। जिसकी वजह से कई लोगों को जीवनदान मिला।
मंत्री नन्दी के पहल पर प्रत्येक महीने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्र व जनपदों के गम्भीर रूप से बीमार दो से तीन दर्जन लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी बेहतर से बेहतर ईलाज करा सकें और अपना जीवन बचा सकें।
मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख दुख हमारा सुख दुख है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और हर मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।
जून महीने में गम्भीर बीमारियों से पीड़ित 44 मरीजों को ईलाज के लिए एक करोड़ चार लाख 26 हजार 816 रूपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराई गई। जिससे बेहतर ईलाज होने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकी। जिन लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, उनमें अल्लापुर, राजापुर, नैनी, सदियापुर, मुट्ठीगंज, कीडगंज, करामत की चौकी, खुल्दाबाद, पानदरीबा, बेगमसराय, बैरहना, बलुआघाट, मेजा खास, ऊंचामण्डी, धूमनगंज, करैली, गऊघाट, महेवा, बहादुरगंज, सलोरी के साथ ही  करैलाबाग के लोग शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment