जीवन मे योग को नियमित अपनाना होगा,तभी इसका लाभ मिलेगा- विभवनाथ भारती

यमुनापार के 1528 बूथो पर आयोजित हुए कार्यक्रम जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
संगम नोज प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री संग मंच पर किया यमुनापार अध्यक्ष ने योगा
प्रयागराज। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के यमुनापार में 1528 बूथों पर योग के कार्यक्रम आय़जित किए गए। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने योजना बनाकर  मंडल एवं जिला के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप सफल कार्यक्रम कराया। नैनी के अरैल मे योग का शुभारंभ कर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा केवल एक दिन योग करने से लाभ नही होने वाला आपको अपने जीवन मे नियमित इसे अपनाना होगा। तभी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लाभ मिलेगा।
इसके बाद संगम नोज प्रयागराज पर आयोजित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के संग मंच पर मौजूद रहकर योगा किया। जहां प्रशासन द्धारा पहले पुष्पगुच्छ व अंत में स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। यमुनापार से संगम पर आयोजित योग के कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,अश्वनी सिंह पटेल,अनुज सिंह परिहार, राकेश पाण्डेय, सुमित शुक्ला आदि के साथ गंगापार, महानगर, यमुनापार के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment