जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया भाजपा नेत्री का जन्मदिन

प्रयागराज। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व जिला उपाध्यक्ष भाजपा गंगा पार किरण त्रिवेदी का जन्मदिन भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गंगा पर कविता पटेल की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष कविता पटेल व जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। भाजपा नेत्री किरन त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, जिला प्रभारी उत्तर मौर्य, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव, ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा, संगीता पटेल, पवन गुप्ता, नवीन सिंह पटेल, उमेश तिवारी, अरविन्द यादव,पंकज श्रीवास्तव, आत्मा धर दुबे, आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment