/प्रयागराज। क्षेत्र के बिजलीपुर टिकरा गांव में वर्षा फाउंडेशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय दिव्य गौकथा का आयोजन किया गया। कथा के प्रथम दिवस कथा का रसपान कराते हुए व्यासपीठ पर बैठे प्रतापगढ़ डेरवा निवासी बृज किशोर जी महाराज ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति की मूल हैं। वेद शास्त्रों में गाय को मां का सम्मान दिया गया है, शास्त्रों में स्पष्ट है कि गाय विश्व की माता है। साथ ही उन्होंने गाय के दिव्य गुणों के बारे में बताया।
संत ने कहा कि गाय हमारे भाग्य की रेखा को बदलती है। गौ दर्शन सबसे अच्छा दर्शन है और गौ सेवा सर्वोत्तम सेवा है। कथा कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चायल विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहे वहीं मंच का संचालन अमित त्रिवेदी ने किया संस्था के अध्यक्ष गोकरण प्रसाद पाण्डे सचिव वर्षा मिश्रा आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।