जहां कर्तव्य पालन है वही रामायण है और जहां अधिकारों की बात होती है वहां महाभारत -अनिरुद्ध जी

 प्रयागराज। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन प्रयागराज इकाई के तत्वाधान में चल रहे मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में दिव्य श्री राम कथा के षष्टम दिवस पर कथा का रसपान कराते हुए राष्ट्रीय डॉ अनिरुद्ध महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन में कर्तव्य पालन है उन्होंने कभी अधिकारों की चिंता नहीं की और जिसके जीवन में अधिकारों की चिंता रहती है कर्तव्य पालन कि नहीं वह व्यक्ति देश और समाज और परिवार के लिए अहितकर और जिसके जीवन में कर्तव्य पालन की चिंता होती है वही रामायण होती है क्योंकि जहां कर्तव्य पालन होता है वहीं पर रामायण होता है और जहां अधिकारों की बात होती है वहां महाभारत होता है आज की कथा में लक्ष्मण परशुराम संवाद, श्री सीताराम विवाह उत्सव का प्रसंग का वर्णन किया गया
कथा के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश जी ने कहा कि राम हमारे महाराज हैं राम  राष्ट्र के प्राण है राम मंदिर का निर्माण यानी राष्ट्र के मंदिर का निर्माण है
     कथा की मंगल आरती में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश , संरक्षक कुमार नारायण, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता,,रतन अग्रवाल, दिगंबर त्रिपाठी, सतीश चंद्र केसरवानी, तीरथ राज गुप्ता, प्रमिल केसरवानी, लवलेश , उदय प्रताप सिंह अभिषेक ठाकुर, श्री कांत केसरवानी, अशोक केसरवानी आदि ने मंगल आरती
      कथा का संचालन राजेश केसरवानी ने किया कथा में प्रमुख रूप से राजेश टंडन, उमा टंडन, मंजू केशरवानी, सरिता जायसवाल, सुभाष चंद्र, नीरज गुप्ता, आनंद प्रकाश मिश्र,प्यारेलाल जायसवाल, किशन चंद्र जायसवाल रवि शुक्ला एवं सैकड़ों भक्त गण उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment