जलनिगम नारीबारी के ट्रांसफार्मर जलने से एक सप्ताह से सप्लाई ठप्प

प्रशासनिक अनदेखी से ३६७ गांवों से मात्र ५-६ गांवों मे सिमट कर रह गई सेवा
प्रत्येक महीने के २० दिन विभिन्न समस्याओं से ठप्प रहती है सप्लाई
नारीबारी (प्रयागराज)। जल निगम नारीबारी की विगत एक सप्ताह से ज्यादा समय से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूर्णता जल सप्लाई ठप्प।
नारीबारी जलनिगम पूरी तरह अस्तित्व विहीन होकर जनता को शुद्ध सप्लाई देने मे पूरी तरह शासन-प्रशासन के अनदेखी का शिकार हो गया। एशिया द्धीप का दूसरा सबसे बड़ा जलनिगम का तमगा हासिल कर नारीबारी-शंकरगढ-जारी के आस-पास ३६७ गांवों में शुद्ध पेयजल सप्लाई देने वाली परियोजना आज ५-६ गांवों तक सिमट के रह गई वह भी महीने के ५-१० दिन ही सप्लाई दे पाती है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के घोर लापरवाही के कारण एक सप्ताह से जलनिगम का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण आम जन के परेशानी का कारण बना हुआ है। नारीबारी जलनिगम मे तैनात अवंर अभियंता अजीत मौर्य कभी ना तो उपभोक्ताओं के मोबाइल रिसीव करते और ना ही जलनिगम नारीबारी जाते है। अधिषाशी अभियंता प्रयागराज ने बताया ट्रांसफार्मर जल्द लगवाकर सप्लाई बहाल करवाई जाएंगी।
नारीबारी जलनिगम के उत्थान को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने विधायक, सांसद के साथ तीन माह से आ रहें प्रभारी मंत्रियों के समूहों के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बैबको मे सामूहिक रूप से रख चुके हैं।जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने भी उपमुख्यमंत्री को समस्या निराकरण हेतू पत्र लिख चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment