जम्मू-कश्मीर से मोदी ने धारा 370 व 35A को हटाकर डाँ. मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया : अनामिका चौधरी

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35A को हटाकर डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया उक्त बातें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी को वृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर करछना में शुक्रवार को सम्बोधित करते हुए कही और आगे बताया कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही भाग्यशाली हैं कि ऐसे महापुरूषों के पदचिन्हों पर चलकर आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़े संगठन के रूप में सेवा का कार्य करते हुए केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार के साथ देश भर के क ई राज्यों में सेवा और सुशासन का कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं। श्रीमती चौधरी ने आगे कहा
वहीं विपक्ष सत्ता के लोभी जो सदन में हिन्दुओं को गाली देते हैं पहले वो बताए कौन है? हिन्दुओं के ऊपर प्रश्न खड़ा करते हैं। देश को गुमराह करते हैं। जिस कांग्रेस ने खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई वहीं कहते संविधान ख़तरे में है क्योंकि उनका डीएनए भारत से मैच नहीं करता।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने करते हुए डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन् करते हुए उनके कृतित्व को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखते हुए कहा यह लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान से पार्टी तैयार हुई है। हमें कहने से गुरेज नहीं कि यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से बूथों पर कार्य नहीं किया। हम सपा से नहीं अपनों से चुनाव लड़ रहे थे। आप लोग स्यमं अपने कार्यों का आत्ममंथन करिए अपनी निजी स्वार्थ को लेकर टिप्पणियां उचित नहीं है। यह आज के जिला और मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति भी गंभीर प्रश्न चिन्ह वयां कर रहीं हैं। जिलाध्यक्ष यमुनापार ने प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी से कहा की शीर्ष नेतृत्व से कहकर यमुनापार के कार्यकर्ताओं को दो माह संगठन के कार्यों से मुक्त रखा जाय। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान और यमुनापार जागृति मिशन के अध्यक्ष डाँ. भगवत पांडेय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा 101 वर्षों बाद भी देश जिन्हें याद कर रहा है उनके स्मरण से‌ बलिदान का महत्व चरितार्थ हो रहा है।
जिला-मंडल के तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री और जिलाध्यक्ष यमुनापार से निरंकुश पुलिस प्रशासन के द्धारा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप मढ़ा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश मंत्री ने सभी समस्याओं को और कार्यकर्ताओं के पीड़ा को प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। और कहा प्रतिनिधि जाएं  कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाएं
जनप्रतिनिधि होने के बाद कार्यकर्ता मारा-मारा फिरें यह दुर्भाग्य है। संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत विश्वकर्मा,युवा मोर्चा समीर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल,जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, राजेश धनगड, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता मिश्रा,प्रदीप पांडेय,अजय सिंह, राजकुमार मिश्रा,राम भवन मिश्र, भोला मिश्र, आरती कोल, शतीश विश्वकर्मा, सुभाष कन्नौजिया, कल्पना तिवारी,अमरेश तिवारी, दिवाकर सिंह, सुनील प्रजापति, दिलीप प्रजापति,गोरेलाल आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment