प्रयागराज। जन विश्वास यात्रा के स्वागत को लेकर सिविल लाइन कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बैठक करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली जा रही जनविश्वास यात्रा का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और यह जन विश्वास यात्रा 24 दिसंबर को प्रयागराज में प्रवेश कर रही है जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे करेंगे और कहा कि यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं
यात्रा के संदर्भ में भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर को शाम 6:00 बजे मेजा से होते हुए जन विश्वास यात्रा प्रयागराज महानगर के सीमा क्षेत्र पहुंचेगी जहां भाजपा के द्वारा बनाए गए स्वागत पॉइंट लेप्रोसी चौराहे पर स्वागत किया जाएगा इसके पश्चात यह यात्रा शाम 6:15 बजे बांगड़ धर्मशाला अलोपीबाग , 6:30 बजे अल्लापुर पुलिस चौकी, 6:45 पर कुंदन गेस्ट हाउस, शाम 7:00 बजे बालसन चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 7:15 बजे मेडिकल चौराहा, 7:30 बजे कोठा पारचा, रात्रि 8:00 बजे लोकनाथ से नखास कोना 8:15 बजे खुल्दाबाद चौराहा, 8:30 बजे युनानी मेडिकल कॉलेज खुल्दाबाद, 8:45 पर कर्बला चौराहा, 9:00 बजे महिला ग्राम एवं 9:15 बजे यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और बताया कि यह यात्रा तीनों विधानसभा के मार्ग से होते हुए गुजरेगी और यात्रा मार्ग पर स्वागत पॉइंट के स्थलों पर स्वागत मंच बनाकर पुष्प वर्षा, करते हुए स्वागत अभिनंदन किया जाएगा और महिला मोर्चा के द्वारा अक्षत टीका लगाकर आरती की जाएगी तो वही युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा यात्रा के आगे आगे बाइक रैली पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाकर यात्रा को भव्यता दी जाएगी और यात्रा मार्ग में होर्डिंग बैनर लगाए जाएंगे और जगह-जगह पर बैलून से सजावट की जाएगी
इस यात्रा के महानगर प्रभारी वरुण केसरवानी होंगे
बैठक में मुख्य रूप से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई डॉक्टर सुशील सिन्हा कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा अनिल केसरवानी सचिन जायसवाल सुभाष वैश्य राजन शुक्ला शिखा रस्तोगी रोहित पांडे मनोज कुशवाहा राजेश सोनकर राजेश सिंह पार्षद मनोज कुशवाहा अमन बलेचा, यश विक्रम त्रिपाठी राजेश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे