लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हर अभियान को मजबूती से संचालित करने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी के तहत पार्टी द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है. मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने महिला मोर्चा एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर माइक्रो डोनेशन अभियान में तेजी लाने की अपील की. महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता नमो एप डाउनलोड करवाकर अपने अपने क्षेत्र में माइक्रो डोनेशन अभियान में बढ़ चढ़कर सक्रियता दिखाएं. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की इस अभियान पर गहरी निगाह है.
जनता से जुड़ने का माध्यम है यह अभियान
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि माइक्रो डोनेशन अभियान जनता से जुड़ने का एक माध्यम है. हर विधान सभा क्षेत्र में 2 हजार लोगों से माइक्रो डोनेशन करवाना है. इस अभियान के द्वारा पार्टी कार्यकर्ता सीधे जनता तक पहुंचते हैं और जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुए उनसे इस अभियान में स्वेच्छा से योगदान देने का आग्रह करते हैं. उन्होंने कहा कि पूरे महानगर के सभी 15 मंडलों में माइक्रो डोनेशन अभियान पूरी सजगता सक्रियता से चलाया जाए इसके लिए संबंधित मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी गंभीरता से प्रयासरत हों.
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, संयोजक इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा संयोजक संजय गुप्ता, विशाखा मिश्रा, सरोज गुप्ता,शिखा रस्तोगी, विजयलक्ष्मी सिंह, संगीता गोस्वामी, वंदना सिंह, स्वारिका भारद्वाज, आंचल ओझा ,कंचन लता, सोनिका अग्रवाल , नवीन शुक्ला,प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, कुलदीप मिश्रा, दीप द्विवेदी, नीलू शुक्ला, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे.