लालगोपालगंज में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
लालगोपालगंज। वर्तमान समय में किसी न किसी माध्यम से भ्रष्टचार हो रहे हैं। भ्रष्टाचार दीमक की भांति है, जो न केवल देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करता है, अपितु हमारे किए गए कृत बच्चों को अच्छे संस्कार से भी वंचित करता है। आम व्यक्ति को जहां कहीं भी भ्रष्टाचार होता दिखे निःसंकोच उसका विरोध करें। जनता की जागरूकता से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है। यह बातें नेश्नल एंटर करप्शन एंड आप्रेशन कमेटी आफ इंडिया की ओर से रविवार को लालगोपालगंज के पलएं मोहल्ला में आयोजित कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजेश शुक्ल ने कही।
उन्होंने कहा कि योजना बनाकर ग्रामीण क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक करें। कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार या अत्याचार करता है तो नोट्री हलफनामा के साथ संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों से शिकायत की जा सकती है। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजेश शुक्ल ने भगवान शिवशंकर की पूजा अर्चना और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया गया। समारोह को राष्ट्रीय प्रमुख महिला पिन्की पाल, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार एडवोकेट सीताराम विश्वकर्मा ने संस्थान के सद्देशों को विस्तार से जानकारी दिया। समारोह को डाॅ. फुजैल अहमद, भाजपा नेता जगदीश पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रिजवान उल्ला गफारी, रामशिरोमणि शर्मा, राजेश तिवारी, नसीम अहमद आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक शारदा प्रसाद पटेल ने किया। जिलाध्यक्ष गंगापार लवकुश सोनी ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर जे.एन. मिश्र, नागेन्द्र मिश्र, सभासद अजीत गुप्ता, सभासद भगवती प्रसाद पटेल, शशिकांत मिश्र, अम्तियाज अहमद, सुशीला सोनकर, कमल शुक्ल, रेहान अहमद, मो. असलम आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।