जनकल्याणकारी कार्यो के बदौलत जनता की पलको मे मोदी-योगी – उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला कार्यालय मे पदाधिकारियो संग की बैठक
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज जिला कार्यालय यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के कक्ष मे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निकाय चुनाव और संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करतें हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के सैकड़ों जनकल्याणकारी कार्यो के बदौलत जनता मोदी-योगी के कार्यो से जनता के पलको मे बसी है। अब जनता निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव सभी मे पुनः एतिहासिक विजय के साथ कमल खिलाने जा रही है। लोकसभा मे मोदी सरकार के हैट्रिक के साथ जीत का रिकार्ड स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाऐगा। जनता विपक्ष का सफाया करने का मन बना चुकी है। श्री ब्रजेश पाठक ने कहा प्रयागराज को विकास मे प्रदेश मे नम्बर वन बनाने का कार्य चल रहा है। कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। जो अधिकारी कर्मचारी कार्यकर्ताओं के साथ गलत दुर्व्यवहार करेंगे उन्हें वक्सा नही जाएगा। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, सांसद केशरी देवी पटेल,एमएलसी निर्मला पासवान, विधायक पियूष रंजन निषाद, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पूर्व विधायक कलेक्टर पांडेय,आईटी संयोजक सतीश विश्वकर्मा,महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी आदि रहे।

Related posts

Leave a Comment