छुआ-छूत के भेदभाव को खत्म करता है सामाजिक समरसता सह-भोज-विभवनाथ भारती

यमुनापार जिले के 312 शक्ति केन्द्रो पर हुए आयोजन
प्रयागराज। मकर संक्रातिं के उत्सव को सामाजिक समरसता सह-भोज के रूप मे भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के कार्यकर्ताओ ने 312 शक्ति केन्द्रो मे मनाया। शंकरगढ़ युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह के द्वारा कल्याणपुर मे आयोजित खिचडी़ सहभोज का कार्यक्रम रखा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारतीय उपस्तिथ रहे। साथ मे जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल के साथ दर्जनो की संख्या मे दलित परिवार के बुजुर्ग, महिला,पुरूष बच्चो ने बैठकर खिचडी़ का सह-भोज किया। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा यह सह-भोज समाज मे सामाजिक समरसता को बढाते हुए समाज मे फैले भेद-भाव,छुआ-छूत के कु-प्रभाव को कम करने आपसी सामजस्य स्थापित कर अपने संस्कृति को बढ़वा देता है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसी तरह यमुनापार के 20 मंडलो के 312 सेक्टरो पर विभिन्न कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो के नेतृत्व मे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोपी चन्द्र द्धिवेदी,पंकज भारती,सलिल तिवारी,विपिन कुमार, नरेन्द्र सिंह, सत्यम गिहार, किंगराज, रवि सिंह आदि के साथ जिला एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment