रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा के साथ साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वाहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनाक 09.11.2021 को 04:00 बजे प्रयागराज स्टेशन के मेन हॉल में महिला कांस्टेबल पूजा यादव को ड्यूटी के दौरान एक लड़की उम्र करीब 16 वर्ष कुछ परेशान और घबराई सी दिखाई दी | पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि वह घर वालो से नाराज होकर अपनी मर्जी से भाग आई है| लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन रेलवे प्रयागराज कमला ग्राम विकास संस्थान की प्रतिनिधि अंतिमा सिंह को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।