हिंदू धर्म में पुराने समय से ही पशु-पक्षी पालने की परंपरा रही है। भारत में ज्योतिष के हिसाब से पशु-पक्षियों को भी शुभ और अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में ऐसे ही कुछ पक्षी बताए गए हैं जिनका दिखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके घर में जल्द ही मां लक्ष्मी का वास होने वाला है।
किन पक्षियों का दिखना है शुभ
कबूतर का घर में आना दर्शाता है कि बहुत जल्द आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। वहीं अगर, आपको सफेद कबूतर दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है, और आपको धन लाभ होने वाला है।
उल्लू का दिखना क्या देता है संकेत
उल्लू, मां लक्ष्मी की सवारी माना गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आपको रात के समय घर के आस-पास उल्लू दिखाई दे तो इसका मतलब है कि पूरे साल आपकी तिजोरी भरी रहेगी। घर में किसी चिड़िया का घोंसला बनाना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। साथ ही घर में खुशियां दस्तक देंगी।
किस पक्षी के दिखने से मिलती है सफलता
नीलकंठ को धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रिय पक्षी माना गया है। इसलिए घर के आसपास इस पक्षी का दिखाई देना एक शुभ संकेत है। नीलकंठ पक्षी के दिखने का अर्थ है कि आपको अपने काम में सफलता मिलने वाली है। साथ ही किसी तरह के वाहन की प्राप्ति के योग भी बनते हैं।
अगर दिखे तोते का जोड़ा
अगर आपको अपने घर की मुंडेर पर तोते का जोड़ा दिखाई देता है तो समझ जाइए कि जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है। इनके दिखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।