गौ रक्षा हमारी नीति का हिस्सा नहीं बल्कि नियत है: सर्वेश द्विवेदी

संगठन विस्तार के लिए अनुज महानगर अध्यक्ष मनोनीत

प्रयागराज। भारतीय गौ रक्षा संगठन के मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को एक संगोष्ठी का आयोजन एवं नए पद की नियुक्ति का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें गौ रक्षा विस्तार एवं प्रयागराज व यमुनापार की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के विस्तार एवं संगठन की उद्देश्य के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए श्री द्विवेदी ने बताया कि गाय हमारी नीति का हिस्सा नहीं है बल्कि वह हमारी नियत है। हमें आज अपनी बौद्धिक विरासत और संस्कृति को सहेजने की जरूरत है। हम सब एक होकर अपने राष्ट्र की युवा शक्ति को साथ लेकर अपनी गौ माता की रक्षा और संरक्षण करेंगे। श्री दिवेदी ने बताया कि हमारे संगठन की नीतियां गौ रक्षा धर्म रक्षा सामाजिक रक्षा इसी तरह की तमाम नीतियां जो सरकार द्वारा चल रही है, जिन योजनाओं को गौ रक्षा के नाम पर आयोग गठित किया गया है। उन योजनाओं को वास्तविक जमीन पर उतारने और आम जनमानस तक उस योजनाओं को पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। कहा कि धर्म रक्षा के अंतर्गत हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता हमारे वेद ग्रंथ को लोगों को बताना है कि जागरूक करना ही हमारा उद्देश्य है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार द्विवेदी ने महानगर अध्यक्ष प्रयागराज की नई जिम्मेदारी अनुज कुमार पाल को दी। इस मौके पर अनुज कुमार पाल ने बताया कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ हर वक्त खड़ा रहंूगा और अपने दायित्वों को निभाता रहूंगा।

अंतराष्ट्रीय मनावाधिकार एशोसिएशन के महानगर अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने कार्यक्रम में आये नव युवा पीढ़ी को गौ रक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज हमें इस विषय पर गंभीर होने की जरूरत है। गाय हमारी माता है लेकिन हम उनकी पूरी तरह से सेवा करना में आज भी असमर्थ हैं। जो हमें दूध, दही, घी देती है, लेकिन आज भी गौ रक्षा के नाम पर गौवंश जैसी घटना हो रही है। जिसकी रोकथाम और गौ रक्षा के प्रति जागरूक होना है। कार्यक्रम में विक्रम सदस्य अमित कुमार,़ जिला मंत्री आशुतोष तिवारी, जिला मंत्री कार्तिकेय पाण्डेय, आशीष सिंह, प्रशांत पाण्डेय, जय प्रकाश वर्मन, राम कैलाश पाल, अजय कुमार पाल, सोनू पाण्डेय, अरविद भास्कर आदि शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment