गुजरात और हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई वोटों की गिनती, बीजेपी ने बनाई बढ़त

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे से हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। लगभग नौ बजे से ईवीएम से गिनती की जाएगी। आज फैसला होगा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की सरकार की सत्ता किसके सिर सजेगी।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को और गुजरात में दो चरण में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव हुए थे जबकि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। शुरुआती रूझान में गुजरात में भाजपा को 15 सीटे मिल चुकी है। आप और कांग्रेस ने भी खाता खोल लिया है।

गुजरात में ऐसा है शुरुआती रूझान
गुजरात में बीजेपी को 21, कांग्रेस पार्टी को चार, आम आदमी पार्टी को एक सीट मिलती दिख रही है।

ऐसा है हिमाचल प्रदेश का हाल
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में सात के रुझान आ गए है। हिमाचल में बीजेपी को चार, कांग्रेस पार्टी को दो सीटें मिल गई है। शुरुआती रूझान में बीजेपी आगे हो गई है।

Related posts

Leave a Comment