गुजरात उपचुनाव में भाजपा को छह और कांग्रेस को मिल सकती है एक सीट

गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आठ सीटों में छह या सात सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। गुजरात में आठ सीटों अबडासा, मोरबी, कपराडा, धारी, करजण, लिमंडी, गढडा और डांग विधानसभा पर उपचुनाव हुए थे। अगर एग्जिट पोल सही साबित हुए तो कांग्रेस को गुजरात उपचुनाव में तगड़ा झटका लग सकता है। उपचुनाव के दौरान दोनों सियासी दलों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे थे। गुजरात विधानसभा की ये सीटों कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के कारण खाली हुईं थीं।

गुजरात उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। सीएम विजय रूपाणी ने उपचुनाव के दौरान एलान किया था कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस में गुटबाजी तेज हो जाएगी। गत दिनों कांग्रेस की गुटबाजी उजागर होने के बाद रूपाणी की यह बात सच साबित हुई है। यह उपचुनाव जहां रूपाणी के लिए प्रतिष्ठा की जंग थी, वहीं कांग्रेस की साख की फिक्र थी। इस उपचुनाव में कई उम्मीदवार अपने वादों को लेकर चर्चा में रहे। मोरबी से कांग्रेस उम्मीदवार जयंती लाल पटेल अपने वेतन के रुपये जनता की सेवा में खर्च करने की बात कही थी। उपचुनाव के दौरान प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Related posts

Leave a Comment