गरुड़ पुराण से जानिए किन बुरी आदतों से घर में आती है दरिद्रता

हिन्दू धर्म में गरुड़ पुराण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गरुड़ पुराण के श्रवण या पाठन से ही व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है और आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। बता दें कि गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और उनके प्रिय वाहन गरुड़ देव के बीच हुई वार्ता को संलिप्त किया गया है। गरुड़ पुराण के इस भाग में आइए जानते हैं कि जीवन में किन बुरी आदतों को अपनाने से आती है दरिद्रता?

गरुड़ पुराण की इन पांच बातों का रखें ध्यान

  • महापुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को रात को न तो देर से सोना चाहिए और न ही सुबह देर से उठना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह जल्दी उठने से शरीर उर्जा से भरा रहता है और आलस्य परेशान नहीं करती है। जो लोग इस नियम की अवहेलना करते हैं, उन्हें जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
    • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात्रि भोजन के बाद गंदे बर्तन नहीं रखे जाने चाहिए। ऐसा करने से गृह दोष का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही लंबे समय तक ऐसा करने से लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं और व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
    • कई बार लोग जल्दबादी में गंदे कपड़े पहनकर स्कूल या दफ्तर के लिए निकल जाते हैं। जबकि गरुड़ पुराण में इस कार्य की भी मनाही है। हर बार गंदे कपड़े पहनने से माता लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं और व्यक्ति के चौखट पर आकर भी वापस मुड़ जाती हैं। इसलिए हमेशा आसपास स्वच्छता रखें और साफ वस्त्र पहनें।
      • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जिस घर में हर समय तनाव का माहौल रहता है और जहां आपस में मतभेद रहता है, वहां कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके साथ ऐसे घर से माता लक्ष्मी लौट जाती हैं। इसलिए घर में शांति का वातावरण रखे और किसी से मतभेद ना करें।

Related posts

Leave a Comment