अमित शाह जी का रोड तो विरोधियों के लिए पराजय सिद्ध होगी
====================
प्रयागराज।भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने कहा कि प्रयागराज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का रोड शो पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक संदेश देने वाला साबित होगा। और प्रयागराज के रोड शो से पूरे प्रदेश में सकारात्मक संदेश जाएगा। और विपक्ष की पराजय सिद्ध कर देगा और आगे उन्होंने कहा कि प्रयागराज के कार्यकर्ता इस रोड शो को ना सिर्फ सफल बनाएंगे बल्कि ऐतिहासिक भव्यता के साथ-साथ इस पवित्र भूमि से ऊर्जा का संचार करेंगे कि प्रदेश भर में विरोधी अपनी पराजय इस रोड शो के बाद मान लेंगे।
और कहा कि गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा की सरकार कार्य कर रही है। कोरोना काल में भी मजबूती के साथ देश को आगे बढ़ाना वैश्विक स्तर पर भारत का लोहा मनवाना यह सब हम कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मानता है सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को या गोली का जवाब गोली से देना हो आज भारत आंख में आंख डाल कर बात करता है मोदी जी की सोच में देश को आगे बढ़ाना देश को विश्व गुरु बनाना है और उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत के बाद मोदी जी विश्व पटल पर नंबर वन के साथ-साथ सर्वाधिक शक्तिमान नेता के रूप में भी हम सबका नेतृत्व करेंगे और इसकी जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो जवाबदारी मिले उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा कर यूपी जीत लेंगे भाजपा सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य भाजपा महाराज गणेश केसरवानी यमुना पार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती गंगा पार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा एवं भारतीय जनता पार्टी जिले को महानगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे