गणतंत्र दिवस पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे दिखी राष्ट्रीयता की लहर, जगह-जगह ध्वजारोहण

प्रतापगढ़। इकहत्तरवें गणतंत्र दिवस पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे राष्ट्रीयता की पूरे दिन लहर दिखी। नगर के इंदिरा चौक पर व्यापारियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। वहीं मॉडल प्राथमिक विद्यालय तथा सरस्वती विद्या मंदिर के भइया-बहनों ने बैण्ड बाजो की धुन पर नगर के प्रमुख मार्गो पर आकर्षक प्रभात फेरी निकाली। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम बीके प्रसाद ने ध्वजारोहण कर लोगो से संविधान के अनुरूप आचरण के जरिये देश को सशक्त बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव व संचालन रामलोचन त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता अनूप पाण्डेय, लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी, रामबिहारी मिश्र, अमरनाथ, सुरेश यादव के राष्ट्रीय गीतो ने समा बांधी। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र समेत कई अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। सिविल न्यायालय मे सिविल जज विनीत यादव ने ध्वजारोहण किया। सिविल जज विनीत ने कहा कि संविधान ही न्याय का मूल आधार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संचालन संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर शहजाद अंसारी, अनिल महेश, आसिफ अली, संजय ओझा, रमेश पाण्डेय, राजेश तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी आदि ने विचार दिये। नगर पंचायत मुख्यालय पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। संगोष्ठी का संयुक्त आयोजन ईओ सुभाषचंद्र सिंह व प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी द्वारा किया गया। ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संयोजन एडीओ पंचायत राजेश तिवारी ने किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अनुपम मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोतवाली मुख्यालय पर सशस्त्र बल ने तिरंगे को सलामी दी। वन विभाग मे वन क्षेत्राधिकारी अशोक यादव तथा सीएचसी मे अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। वहीं शिक्षण संस्थानो मे भी आयोजनो की धूम रही। नगर के बहुगुणा पीजी कालेज मे प्राचार्य डा. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र, बालिका विद्यालय मे प्रधानाचार्या नीलम ओझा, पुनीत इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य बीएन तिवारी, सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय मे प्राचार्य डा. अमित सिंह, अवधेश विद्या निकेतन मे प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। वहीं सरोजनी कान्वेंट स्कूल मे प्रबंधक अजय श्रीवास्तव के संयोजन मे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये। अझारा स्थित भागवत दत्त बालिका महाविद्यालय मे प्रबंधक सुनीता मिश्रा, नागेश दत्त पब्लिक स्कूल मे समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र, आइन्सटीन पब्लिक स्कूल मे प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। 

Related posts

Leave a Comment